फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जांच करने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को शिक्षा विभाग की चेतावनी

Wed, 25 Oct 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई जांच रिपोर्ट में पाया गया है कि कई अधिकारी पीड़ित पक्ष के परिजनों और स्टाफ के लिखित में बयान दर्ज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिक्षा विभाग ने जांच करने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। उच्च शिक्षा निदेशक ने इस बारे में जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किए हैं। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई जांच रिपोर्ट में पाया गया है कि कई अधिकारी पीड़ित पक्ष के परिजनों और स्टाफ के लिखित में बयान दर्ज नहीं कर रहे हैं। मात्र औपचारिकता निभाते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में अगर इस प्रकार की कोई जांच रिपोर्ट निदेशालय में भेजी गई तो संबंधित अधिकारी से भी जवाबतलबी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें