फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल का शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में शनिवार को केंद्र सरकार के शिक्षा सचिव संजय कुमार, प्रदेश उच्च शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक संजीव सूद ने अप्रत्याशित दौरा किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षकों और छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से प्रश्न पूछे, शिक्षकों और छात्राओं को लाभकारी सुझाव दिए। इसके साथ ही स्कूल के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया। भारत सरकार के शिक्षा सचिव ने शिक्षकों और छात्राओं के बेहतरीन तालमेल और एक्स्पोज़र की प्रशंसा की। इस मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर हरीश कुमार, प्रधानाचार्य डाइट शिमला जयदेव नेगी, राष्ट्रीय समग्र अभियान के कोआर्डिनेटर सुरेंद्र रांटा और प्रधानाचार्य राखी पंडित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें