शिमला। एचपीयू आईएसएस के रोटारैक्ट क्लब ने लिटरेरी क्लब के सहयोग से सोमवार को हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज शिमला में संगोष्ठी आयोजित की। इसमें यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इसका विषय मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में नशा मुक्ति और मादक द्रव्यों का दुरुपयोग रहा। संगोष्ठी का विषय जीवन को संवारना, उम्मीद को फिर से जगाना रखी थी। रोटारैक्ट समन्वयक किरण सूद ने सक्रिय रूप से भाग लिया और वहीं इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से जागरूकता, भावनात्मक मजबूती, पुनर्वास और युवाओं की जिम्मेदारी पर चर्चा की। संवाद