शिमला। 133 इको टास्क फोर्स ने साधड़ा, बलदेयां और नालदेहरा में दो दिवसीय पौधारोपण अभियान चलाया। नालदेहरा में भारतीय सेना में शामिल हों, विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम प्रादेशिक सेना की आगामी नो योर टीए संगोष्ठी को समर्पित था। यह संगोष्ठी 28 और 29 अगस्त को कोलकाता में होगी। इन आयोजनों में युवाओं को भारतीय सेना में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा में प्रादेशिक सेना की भूमिका बताई। 133 इको टास्क फोर्स कई वर्षों से इस क्षेत्र में ऐसे अभियान चला रही है। स्थानीय नागरिकों ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद