फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता

Fri, 16 Dec 2022 11:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले के चांगो में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले के चांगो में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 10:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। विशेष सचिव आपदा प्रबंधन सुदेश मोक्टा ने कहा कि भूकंप का केंद्र किन्नौर में चांगो में पांच किलोमीटर गहराई पर था। झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। 

1905 के भूकंप में 20 हजार से ज्यादा गईं थीं जानें
बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अल सुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं। भूकंप से एक लाख के करीब इमारतें तहस-नहस हो गई थीं, जबकि 53 हजार से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें