पिछले डेढ़ माह बाद चंबा में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजकर दो मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र जिला चंबा का सीमावर्ती क्षेत्र रहा। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।