शिमला। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक पांच मार्च को परिवहन निदेशालय में होगी। सुबह 11:00 बजे परिवहन निदेशक की अध्यक्षता में इलेक्टि्रक बसों को रूट परमिट देने पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में इलेक्टि्रक बसें चलाने के लिए 38 ऑपरेटरों ने आवेदन किया है। इनमें शिमला-सोलन रूट पर भी इलेक्टि्रक बस चलाने के लिए आवेदन आए हैं। बाकी आवेदन प्रदेशभर में इलेक्टि्रक बसों के लिए मिले हैं। रूट परमिट के लिए आवेदन किए गए ऑपरेटरों को उपयुक्त दस्तावेजों के साथ पांच मार्च को परिवहन निदेशालय पहुंचना होगा। संवाद