शिमला। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एचपीयू के निर्देशों के तहत मेरिट के आधार पर केंद्रीय छात्र संगठन का गठन किया गया। इसमें दुष्यंत अध्यक्ष, मनीष उपाध्यक्ष, एकता महासचिव और पलक को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। कक्षा प्रतिनिधियों में शास्त्री तृतीय वर्ष से महक, द्वितीय वर्ष से दीपिका, प्रथम वर्ष से रोहित, प्राक्-शास्त्री द्वितीय वर्ष से मुकुल और प्रथम वर्ष से भुवन का चयन किया गया। इसके अलावा क्रीड़ा, सांस्कृतिक, रेड रिबन, सड़क सुरक्षा, इको क्लब और महिला प्रकोष्ठ समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए छात्र पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार शर्मा ने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. दिनेश और डॉ. अजय भारद्वाज समेत अन्य आचार्य मौजूद रहे। संवाद