शिमला। हनुमान जयंती पर वीरवार को लोअर बाजार में कारोबारियों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सबसे पहले केक काटा गया। इसके बाद दोपहर 2 शाम 4 बजे तक बाजार में आने जाने वाले लोगों को हलवे का प्रसाद बांटा गया। कारोबारी तरुण राणा ने बताया कि वह हर वर्ष हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन करते थे लेकिन इस वर्ष व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते हलवे का प्रसाद ही बांटा गया। इस अवसर पर अश्वनी, अजय गुप्ता, श्याम लाम, मनसा राम, रोहन, संजीव, संदीप, राजा, सावर और राघव सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे। संवाद