फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: चालक को पड़ा हार्ट अटैक, टैक्सी साइड में लगाते ही तोड़ा दम, पर्यटकों की बचाई जान

Tue, 14 Dec 2021 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)

सार

टैक्सी ड्राइवर सुरेश चंडीगढ़ से मनाली के लिए पर्यटकों को लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पहुंचे तो उन्हें ह्रदयघात होने का आभास होने लगा। सुरेश ने टैक्सी सड़क के किनारे खड़ी कर दी और कुछ ही देर में सुरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
टैक्सी ड्राइवर सुरेश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टैक्सी ड्राइवर सुरेश की मुस्तैदी से कई पर्यटकों की जान बच गई। टैक्सी ड्राइवर सुरेश चंडीगढ़ से मनाली के लिए पर्यटकों को लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पहुंचे तो उन्हें ह्रदयघात होने का आभास होने लगा। सुरेश ने टैक्सी सड़क के किनारे खड़ी कर दी और कुछ ही देर में सुरेश की मौत हो गई। सुरेश कुमार नगरोटा सूरियां की पंचायत बनतुंगली का रहने वाले थे। वे चंडीगढ़ में टैक्सी चलाकर परिवार पाल रहे थे। सुरेश अपने पीछे तीन बेटियां और पत्नी छोड़ गए हैं। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान रामस्वरूप, सतीश मेहरा, रमेश कबीर ने सरकार से सुरेश के परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें