फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लीफ आर्ट के चित्र कर रहे लोगों को आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार को एफएजी अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी शुरू हो गई। इसमें वेक्टर और लीफ आर्ट के चित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने किया। इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों के 42 कलाकारों के करीब 70 चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं। लीफ आर्ट में कलाकार ने पीपल के पत्ते पर चित्रकारी की है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा यहां पर लिपिन आर्ट, वुड आर्ट, लेपेन आर्ट, वेक्टर आर्ट, फलोडन आर्ट और बैलून आर्ट के चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनका मूल्य 300 से 45 हजार रुपये तक निर्धारित किया है। मोहाली की चित्रकार इंद्रजीत कौर और पुनीता मदान ने बताया एक चित्र को बनाने में बहुत ज्यादा समय लगता। प्रदर्शनी का आयोजन फॉर्च्यून गैलरी की निदेशक डॉ. प्राची शर्मा ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें