फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुराना बस अड्डे में ड्रेनेज सिस्टम का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के पुराने बस अड्डे में वर्षा के पानी की निकासी के लिए बने ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने का कार्य पूरा हो चुका है। अब अड्डे में टूटे मार्बल की जगह नए मार्बल और टाइलें लगाने तथा प्लास्टर किए जाने का कार्य ही शेष रहा है। दो महीने पूर्व शुरू किए इस कार्य के पूरा हो जाने के बाद अब बस अड्डे से बारिश के पानी की निकासी सही से होगी और लोहे से कवर की गई नालियों में कूड़ा भी कम जाएगा। मजबूत नालियां बनने और उन पर लोहे के मजबूत एंगल से कवर किए जाने से बस अड्डे में बसें पार्क करने के लिए दो फीट की जगह भी बढ़ गई है। इन नालियों पर बसों के खड़ा होने पर भी इसके लोहे के कवर को कोई नुकसान नहीं होगा। ड्रेनेज सिस्टम में तीन चैंबर भी बनाए हैं, जिससे कूड़ा बाहर निकालना आसान होगा और नालियों के ब्लॉक होने की संभावनाएं कम रहेंगी। बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास अथॉरिटी के अधिशासी अभियंता कमल शर्मा ने कहा कि बस अड्डे के ड्रेनेज सिस्टम को नए सिरे से बनाने का कार्य पूरा कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें