फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जयंती पर डॉ. वाईएस परमार किए याद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में मंगलवार को प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती मनाई गई। कुलपति आचार्य प्रो. महावीर सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. परमार ने हिमाचल को प्रदेश का दर्जा दिलाने के साथ शिक्षा, संस्कृति और विकास की मजबूत नींव रखी। कार्यक्रम में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, कुलसचिव ज्योति राणा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आरएल जिंटा सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें