डॉ. वीपी शर्मा दूसरी बार खुंब निदेशालय के निदेशक नियुक्त।
- फोटो : संवाद
खुंब अनुसंधान निदेशालय में बेहतरीन कार्य करने के लिए डॉ. वीपी शर्मा को फिर दूसरी बार निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से की गई। जिसमें उन्हें दूसरी बार निदेशक चुना गया है। उन्होंने इस पद का कार्यभार फिर से संभाल लिया है। इससे पहले वह 2015 से अभी तक निदेशक पद पर ही थे। पिछले कार्यकाल में मशरुम के श्रेत्र में सरहानीय प्रगति हुई है। इस दौरान विभिन्न खुंबों की 22 नई प्रजातियां विकसित की गई हैं। इसके अलावा 16 नए खुंबों की खेती भी विकसित की गई।