फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डेंटल कॉलेज की डाॅ. वंशिका सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला में ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉ. वंशिका उदीनिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। चिकित्सक को बेस्ट साइंटिफिक पेपर अवॉर्ड से नवाजा है। पंजाब के फरीदकोट स्थित दसमेश इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड डेंटल साइंसेज में 12वीं अंतरराष्ट्रीय आईएनपीएफओ कांफ्रेंस हुई। इसमें देश-विदेश के दंत विशेषज्ञों ने फॉरेंसिक ओडोंटोलॉजी की उपयोगिता पर विचार-विमर्श भी किया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. वंशिका ने प्रदेश की आबादी पर सीबीसीटी के जरिये दांतों के नाप-जोख और लिंग पहचान से जुड़ा शोधपत्र प्रस्तुत किया। इसे लेकर चिकित्सक को वर्ष 2026-27 के लिए आईएनपीएफओ पोस्टग्रेजुएट रिसर्च स्कॉलरशिप भी मिली है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज, विभागाध्यक्ष डॉ. गुरु प्रसाद आर और गाइड डॉ. नीता शर्मा को दिया। प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने चिकित्सक को उपलब्ध पर बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें