फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डॉ. उज्ज्वल धामी साहित्य परिषद के अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
धामी। राजकीय महाविद्यालय धामी (सोलह मील) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए साहित्य परिषद का गठन कर लिया है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल राठौर नियुक्त किए हैं। छात्र प्रतिनिधियों में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रंजना को उपाध्यक्ष और रीतिका को सचिव चुना गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से हिमांशी और आंचल को सौंपी है। परिषद के सदस्य के रूप में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षा और मुस्कान का चयन हुआ है। वहीं बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं हिमानी वर्मा, हिमानी, खुशबू और नमन को भी परिषद में शामिल किया है। बैठक में डॉ. उज्ज्वल राठौर, डॉ. मनीला गुप्ता, डॉ. संजीव और डॉ. गीता सहित परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने नवगठित परिषद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सृजनात्मक सोच और भाषा कौशल को समृद्ध बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें