शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) शिमला में वीरवार को दो महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहरों का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता सुबह 11:00 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा और कांगड़ा कलम : द पहाड़ी मिनिएचर आर्ट गैलरी का अनावरण करेंगे। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अखिलेश पाठक ने बताया कि यह समारोह संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। डॉ. राधाकृष्णन भारतीय दर्शन के महान विद्वान थे, वहीं कांगड़ा कलम हिमाचल की विश्व प्रसिद्ध पहाड़ी लघु चित्रकला है। संवाद