फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डॉ. प्रेम लता बनीं हाउस अलॉटमेंट कमेटी की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति ने शिक्षकों के लिए गठित हाउस अलॉटमेंट कमेटी में डॉ. प्रेमलता चंद्रा को सदस्य नामित किया है। डॉ. प्रेम लता चंद्रा विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग जर्मन में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। यह नामांकन वरिष्ठता के आधार पर दो वर्ष की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से किया गया है। इस नामांकन के बाद शिक्षकों के लिए हाउस अलॉटमेंट कमेटी का पुनर्गठन किया है। समिति में डीन स्टडीज को अध्यक्ष, कुलसचिव को सदस्य और प्रोफेसर वर्ग से डॉ. श्याम लाल कौशल को सदस्य बनाया है। एसोसिएट प्रोफेसर वर्ग से डॉ. प्रेम लता चंद्रा और सहायक प्रोफेसर वर्ग से डॉ. मोनिका सूद को समिति में शामिल किया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ या शिक्षक मंच के अध्यक्ष भी समिति के सदस्य होंगे। संपदा अधिकारी को सदस्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें