फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डॉ. बीरसुखमन बने एफएआईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के त्वचा रोग विभाग में तृतीय वर्ष के जूनियर रेजिडेंट डॉ. (मेजर) बीरसुखमन सिंह को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इनका चयन वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए हुआ है। एफएआईएमए देशभर के रेजिडेंट चिकित्सकों का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है। डॉ. बीरसुखमन सिंह वर्तमान में आईजीएमसी शिमला की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष भी हैं। वह संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं, हितों और अधिकारों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। एफएआईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 22 नवंबर रात 11 बजे से 23 नवंबर रात 8 बजे तक ऑनलाइन मतदान के माध्यम से हुआ। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। इसकी निगरानी संगठन की ओर से नियुक्त चुनाव आयुक्त ने की। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। डॉ. बीरसुखमन भारतीय सेना में मेजर के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें