किन्नौर की डॉ. अंकिता नेगी।
- फोटो : संवाद
किन्नौर जिले के चौरा गांव निवासी डॉ. अंकिता नेगी राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी हैं। डाॅ. अंकिता नेगी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में ज्वाइन कर लिया है। अंकिता ने राजीव गांधी गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला से बीएएमएस की डिग्री हासिल की और उसके बाद सर्जरी में मास्टर डिग्री की। उन्हें बेस्ट सर्जन ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड से भी नवाजा जा चुका है। अंकिता ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी रामपुर और डीपीएस झाकड़ी से की। अंकिता के पिता पत्रकार हैं और माता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में सेवारत हैं।