फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली बाजार में कुत्तों ने एक व्यक्ति को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के संजौली बाजार में सोमवार सुबह कुत्तों के एक झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। व्यक्ति की टांग पर कई जगह काटा है। पीड़ित बाहरी क्षेत्र से अपनी बेटी के नर्सिंग में दाखिले के लिए शिमला आया था। संजौली चौक पर सुबह के समय अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना के बाद संजौली जैसे व्यस्त बाजार में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बाजारों, सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। सुबह और शाम इनका खतरा ज्यादा रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी होती है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी का कार्य लगातार जारी है ताकि आबादी नियंत्रित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें