फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टिंबर हाउस के पास कुत्तों का आतंक, दो लोगों को किया लहुलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को टिंबर हाउस के समीप कुत्तों ने दो लोगों को लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना और चलना मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय विकास संस्था ने इस समस्या पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार और शिमला नगर निगम से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी शर्मा और वरिष्ठ उपप्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि लावारिस कुत्तों और बंदरों के कारण अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और उन्हें वापस घर लाने में भी डर बना रहता है। संस्था पदाधिकारियों ने संजौली बाजार का उदाहरण देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोग बोरी बिछाकर लावारिस कुत्तों को खाना खिला रहे हैं। इससे बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों का जमावड़ा बढ़ रहा है और राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। डॉ. ओपी शर्मा और राजेश शर्मा ने सरकार से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संस्था हिमाचल हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें