फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पटयोग में लावारिस कुत्ते का आतंक, बुजुर्ग पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के वार्ड नंबर 31 पटयोग में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े एक कुत्ते ने 62 वर्षीय कृष्ण कांत शर्मा पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना उस समय हुई जब वह पैदल बीसीएस की ओर जा रहे थे। अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। वार्ड पार्षद आशा शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कुत्तों के हमलों से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर निगम को कई बार शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाकर लोगों को लावारिस कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें