फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन में डॉक्टरों का अहम योगदान : डॉ. संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। सिविल अस्पताल जुन्गा में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मशोबरा डॉ. संजय रनौत ने की। इस अवसर पर डॉ. संजय रनौत ने चिकित्सकों की समाज के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर अपने समर्पण, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा से लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने में अहम योगदान निभाते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि डॉक्टर का पेशा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें