फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डॉक्टरों ने जांचे 400 छात्र-छात्राओं के दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग ने रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन के सहयोग से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी घंडल में दंत चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ कार्यवाहक कुलपति प्रो. डॉ. चंचल कुमार सिंह ने किया। विशेष अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. विनय भारद्वाज मौजूद रहे। शिविर में 400 छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों के दांतों की जांच की। शिविर में 40 मरीजों के दांतों की मौके पर सफाई की गई। दस मरीजों के दांत निकाले गए जबकि 25 दांतों की फिलिंग की। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज ने टूथब्रश मॉडल के जरिये दांतों की सफाई करने के तरीके बताए। डॉ. गौरी, डॉ. गौशिनी, डॉ. आस्था, डॉ. प्रोबीन, प्रशिक्षु डॉ. मृदुल, दिव्यांशा, एकता, मनप्रीत, अनन्या, अंकिता, नेहा, सार्थक, हेमराज, राजेंद्र, रोटरी क्लब के रविकांत जैन, योगेश आर्या, डॉ. हरिचंद ठाकुर, आक्शी शर्मा और रोमिल चावला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें