फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन समय में भी न छोड़ें भक्ति: कथाव्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लक्ष्मी नारायण मंदिर छोटा शिमला में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का भोग डाला गया। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया। कथाव्यास ने श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण- सुदामा मित्रता से सीख लेने का आह्वान किया। मंदिर में सुबह 9:00 बजे सुंदरकांड का पाठ हुआ। एक घंटे तक श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के प्रवचन दिए गए। कथाव्यास शंभू दत्त शर्मा ने बताया कि बचपन में सुदामा ने अपने मित्र कृष्ण के हिस्से के चने छुपाकर खा लिए थे। इस कारण उसे गरीबी में जीवन बिताना पड़ा। इसके साथ ही अपनी पत्नी और बच्चों को भी धर्म और भक्ति की राह पर चलने की सीख दी। सुबह 11:00 बजे भागवत कथा को विश्राम दिया गया। इसके बाद कथा को भोग डाला गया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा छोटा शिमला के अध्यक्ष तिलक राज आंगरा, सचिव नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुदर्शन महाजन, सदस्य राजेश सूद और राकेश विज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें