फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर सजाया दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में वीरवार को सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा शिमला और बालूगंज गुरुद्वारा में दीवान सजाए गए। बालूगंज गुरुद्वारा में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे ग्रंथी साहिबान सरदारनी मनमीत कौर सहित अन्य साथियों ने सुखमनी साहिब के पाठ के साथ हुई। इसके बाद 12:45 से दोपहर 1:15 बजे तक पूनम ग्रोवर, ऋतु कुकरेजा, रविंद्र कौर, कमलजीत कौर, और नीरज ग्रोवर ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बालूगंज गुरुद्वारा के प्रधान गुरसागर सिंह, महासचिव नीरज ग्रोवर, राजिंदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा शिमला में सुबह का दीवान 6:30 से 9:50 बजे तक सजाया गया। हजुरी रागी जत्था भाई सुखजिंदर सिंह, ग्रंथी लवप्रीत सिंह, सुरजीत कौर, जसविंदर सिंह ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। शाम का दीवान 6:30 से 9:40 बजे तक सजाया गया। इस दौरान लवप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमत कक्षा के छात्र, सुखजिंदर सिंह और अमनप्रीत सिंह ने कीर्तन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें