फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाषण प्रतियोगिता में दिव्य कश्यप प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में माई भारत के वीबीवाईएलडी की ओर से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें युवाओं ने विभिन्न विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दिव्य कश्यप ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय और सोनम बुशहरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में वीबीवाईएलडी के जिला युवा अधिकारी विपिन कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और आयोजकों ने सहयोग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लखबीर सिंह और डॉ. पूनमा वर्मा का आयोजन में विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें