दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से रविवार को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक सुरेश भारद्वाज ने किया।
रिपन अस्पताल के डा. रजनीश सूद की अगुवाई में डाक्टरों की टीम ने शिविर के आयोजन में सहयोग दिया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान शिमला इकाई की संचालिका साध्वी रूक्मणी भारती ने लोगों को रक्तदान के प्रेरित किया।
शिविर में 55 यूनिट रक्त जुटाया गया। प्रताप ठाकुर ने 59 वीं बार, महेंद्र ठाकुर ने 23वीं बार रक्तदान किया।