फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठियोग में जिला ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ठियोग के नंगल देवी में जिला ओपन एवं अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप शनिवार को शुरू हो गई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शिमला शहर के लॉरेट पब्लिक स्कूल, रुट्स कंट्री स्कूल, ऑकलैंड स्कूल समेत आसपास के क्षेत्रों से 78 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिमला चेस एसोसिएशन की ओर से किया गया। ठियोग के एसडीएम शंशाक गुप्ता ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दोपहर 12 से लेकर शाम छह बजे तक चली प्रतियोगिता में जयश ठाकुर, दिव्यांशी शर्मा, समर्थ गुप्ता, अरनव बेक्टा, मल्हर वेक्टा और आराध्य तथा आर्यामन सिंह ठाकुर समेत विभिन्न प्रतिभागियों ने शतरंज में अपना हुनर दिखाया। जिला शिमला चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह 9:30 से शाम 3:00 बजे तक प्रतियोगिता होगी। इसके बाद ही विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर सचिव बृज भारद्वाज, सह सचिव संजीव बेक्टा और कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें