शिमला। जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप रामपुर के नरेण में होगी। इसका आयोजन पंचवीर बॉक्सिंग क्लब करवा रहा है। प्रतियोगिता 12 और 13 जुलाई को होगी। क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पौंड ने यह जानकारी दी। नरैण क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं को बढ़ावा देने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए बैठक का आयोजन भी किया गया। क्लब के अध्यक्ष और सदस्यों ने सहमति जताई कि पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाए। इसके बाद आने वाले समय में अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर वीरू पालसरा, अजय मेहता, बेअंत सिंह, दिवेश रांझा, विपिन देष्टा, प्रीतम मेहता, लायक राम गुप्ता, भूपेंद्र और प्रमोद मौजूद रहे। संवाद