फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्मार्ट सिटी प्रबंधन का एक और कारनामा, सूखने के बाद दिया रखरखाव का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फूल सूखने के बाद जारी कर दिया रखरखाव के लिए पैसा
विज्ञापन

शहर में लगाए थे 92 लाख रुपये के फूल
अब दीवारों पर बचे सिर्फ खाली गमले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी को खूबसूरत बनाने के स्मार्ट सिटी मिशन के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट से शहर भर में फूल और सजावटी पौधों के गमले तो लगा दिए। लेकिन रखरखाव नहीं किया। अब ज्यादातर पौधे और फूल सूख गए तो इसके रखरखाव के लिए पैसा जारी हो रहा है।
स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग को इसका बजट जारी कर दिया है। प्रबंधन ने यह पौधे लगाने और इनके रखरखाव दोनों का पैसा एकसाथ जारी किया है। इन्हें लगाने के प्रोजेक्ट का 92 लाख जबकि रखरखाव के लिए 15 लाख रुपये दिए हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर पौधे सूखने के बाद ही इनके रखरखाव की याद क्यों आई? यदि पहले इनके रखरखाव का इंतजाम किया होता तो लाखों रुपये से लगाए यह गमले आज हरे भरे होते।
विज्ञापन

शहर के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के हार्टीकल्चर डिवीजन को दिया था। बीते एक साल से शहर में सड़कों के किनारे लगाई दीवारों पर यह गमले लगाए गए। विभाग ने इनके रखरखाव के लिए फिर से पैसा जारी करने को कहा लेकिन यह पैसा नहीं मिला। नतीजा यह हुआ कि ज्यादातर पौधे सूख गए। सवाल उठने के बाद अब स्मार्ट सिटी से इसका पैसा जारी किया है। अब ज्यादातर पौधे सूख चुके हैं और दीवारों पर सिर्फ गमले लटक रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा रखरखाव का काम
शहर में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत दीवारों पर लगाए गमलों का रखरखाव कार्य जल्द शुरू किया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट सिटी से पैसा जारी कर दिया गया है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
-रवि भूषण शर्मा, अधिशासी अभियंता, हार्टीकल्चर विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें