फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालीबाड़ी मंदिर में डिस्पेंसरी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में शुक्रवार को चैरिटेबल डिस्पेंसरी का शुभारंभ हुआ। नवरात्र के शुभ अवसर पर भक्तों को यह सुविधा दी गई। इस अवसर पर पार्षद सरोज ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। यह डिस्पेंसरी हर सोमवार से शुक्रवार तक शाम 3:00 से 5:00 बजे तक खुली रहेगी। लोग इस दौरान इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस डिस्पेंसरी में लोगों का बीपी, शुगर और वजन मापा जा रहा है। डिस्पेंसरी के उद्घाटन पर सेवानिवृत्त फिजीशियन डॉ. नरेंद्र महाजन, कार्य निर्वाहक समिति शिमला कालीबाड़ी के सचिव डॉ. कल्लोल प्रमानिक, पूर्व सचिव कालीबाड़ी मंदिर समिति सोमनाथ प्रमानिक मौजूद रहे। डॉ. नरेंद्र महाजन ने कालीबाड़ी में यह चैरिटी करने के लिए सहमति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें