फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सोशल मीडिया के प्रभाव पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) के सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डिसेबिलिटी स्टडीज (सीएचआरडीएस) ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के तहत फिशबोल डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की। कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर चर्चा की। फिशबोल प्रारूप में आयोजित बहस में विद्यार्थियों ने सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और नैतिक पहलुओं पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सीएचआरडीएस के निदेशक डॉ. सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें