शिमला। आम आदमी पार्टी की कसुम्पटी विधानसभा की बैठक पार्टी के सह प्रभारी दीपक झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इसमें पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अजय राजपूत भी उपस्थित रहे। इस बैठक में लगभग 25 से 30 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी के जिला शिमला के पर्यवेक्षक मंजीत ने बताया कि बैठक में पार्टी के विस्तार और संगठन को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बैठक में नेताओं को अपने सुझाव दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, डॉ. राजेश चानना, वीणा देवी, प्रो. अतर सिंह चंदेल इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक के लिए विशेष रूप से आए जोन सह प्रभारी दीपक झा ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों से अवगत करवाया और क्षेत्र में पार्टी के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। संवाद