फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राशन कोटे पर बैठक में की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने सोमवार को कार्यालय में निरीक्षकों के साथ बैठक की। इस बैठक में एक महीने के भीतर किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में सामने आया कि जिले के कुछ ब्लॉकों के डिपुओं में दाल और तेल का संकट बना हुआ है। डिपुओं में राशन खरीदने के लिए आए लोगों को पूरा राशन नहीं मिल रहा है। इस वजह से लोगों को बार-बार चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि बैठक निरीक्षकों के साथ की थी, इसमें महीनेभर में किए गए कार्य को लेकर समीक्षा हुई है। वहीं राशन को लेकर जो समस्याएं पेश आई है, उसमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें