फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि में हुई संगोष्ठी में स्वदेशी ज्ञान पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में मंगलवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में स्वदेशी समुदायों की ज्ञान परंपराओं, सांस्कृतिक स्मृति, पहचान और प्रतिरोध से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। सेंटर फॉर ऑस्ट्रेलियन एंड न्यूजीलैंड स्टडीज और संबद्ध शैक्षणिक इकाइयों के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में देशभर से शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भाषा संकाय की अधिष्ठाता एवं सेंटर फॉर ऑस्ट्रेलियन एंड न्यूजीलैंड स्टडीज की पूर्व निदेशक प्रो. नीलिमा कंवर ने उद्घाटन संबोधन किया। डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम मुख्य अतिथि रहे। इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के प्रो. विवेक सचदेवा ने मुख्य वक्तव्य दिया। एचपीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आरएल जिंटा, डॉ. प्रियंका वैद्य, डॉ. तीर्थंकर चक्रवर्ती, प्रो. सुप्रिया सिंह और हिमाचली रचनाकार एसआर हरनोट सहित कई विद्वानों ने विभिन्न सत्रों में विचार रखे। समापन सत्र में बौद्ध अध्ययन विभाग की चेयरपर्सन एवं सीडब्ल्यूडी एंड डीआईएस की निदेशक प्रो. अपर्णा नेगी ने विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में संबोधित किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं भाषा संकाय के डीन प्रो. रोशन लाल शर्मा ने मुख्य वक्तव्य दिया। एचपीयू की रजिस्ट्रार ज्योति राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें