फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी पर हो अनुशासनात्मक कार्रवाई : एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अंकुश और सचिव रितेश की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा के माध्यम से कुलपति को मांग पत्र भेजा। इसमें एसएफआई पदाधिकारियों ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्म कार्रवाई अमल में लाने की मांग की। कहा कि एबीवीपी के गुडों ने बिना किसी वजह के उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इसमें एसएफआई के पांच कार्यकर्ता घायल हुए और अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। कहा कि एबीवीपी के यह वही कार्यकर्ता हैं जो राम कृष्ण मिशन आश्रम में पथराव, संजौली मस्जिद विवाद में भी शामिल थे। उन्होंने चेताया कि यदि विवि प्रशासन ने एबीवीपी के गुंडा तत्वों पर कार्रवाई नहीं की तो एसएफआई आम छात्रों के साथ मिलकर विवि में उग्र आंदोलन करेगी। इसके लिए विवि प्रशासन जिम्मेदार होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें