फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्राकृतिक आपदा के दौरान बचाव और राहत कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। विश्वविद्यालय में तीन दिन तक चले हिमालयन एक्शन स्कूल फॉर फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एक्शन एड के सहयोग से अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं मानव विकास हिमालयन केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े जोखिम कम करने और आपदा के दौरान बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विधि विभाग के सभागार में हुए समापन समारोह में अधिष्ठाता अध्ययन ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण आचार्य रोशन लाल जिंटा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें