फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में दिव्यांगों को मिलेंगे मुफ्त सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला प्रशासन एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम सहायक उत्पादन केंद्र मोहाली पंजाब (भारत सरकार का उपक्रम) के संयुक्त तत्वाधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर दिव्यांगों को मुफ्त सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को शिमला (ग्रामीण) के पंचायत भवन धोधाल्टी, 16 को नागरिक अस्पताल ठियोग, 17 को नागरिक अस्पताल रामपुर, 19 अक्तूबर को नागरिक अस्पताल चिड़गांव (सिंधासू), 21 को नागरिक अस्पताल नेरवा और 23 को नागरिक अस्पताल कुपवी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांगजनों जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक है उन्हें अपने साथ सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी की ओर से जारी विकलांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पुरानी पेंशन की प्रति, एक फोटोग्राफ, पूर्ण पता और मोबाइल नंबर सहित आधार कार्ड की प्रति लानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें