फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रास्ते में बह रहा सीवेज का गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक मालरोड पर टाउन हॉल के पास एचपीएसईबीएल सेक्शन और रिज की ओर जाने वाले रास्ते पर फैली गंदगी के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। टाउन हॉल के शौचालयों का गंदा पानी रास्ते से बहकर सड़क पर आ रहा है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है। यहां से पैदल गुजरने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल पर इस तरह की अव्यवस्था से स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां काम करने वाले विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम से व्यवस्था को जल्द सुधारने की मांग की है। बिजली बोर्ड का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम को सूचित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें