फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय हिमाचल: पीरियड आधारित एसएमसी महिला अध्यापकों को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश

Fri, 11 Feb 2022 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पीरियड आधारित एसएमसी महिला अध्यापकों को राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर 180 दिनों का मातृत्व अवकाश मिलेगा। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पीरियड आधारित एसएमसी महिला अध्यापकों को राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर 180 दिनों का मातृत्व अवकाश मिलेगा। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।  वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने पीरियड आधारित एसएमसी अध्यापकों को 180 दिनों का मातृत्व अवकाश देने के लिए  प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत  शर्मा का आभार व्यक्त किया। डॉ. पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में 2555 शिक्षक एसएमसी सेवारत हैं। जिनके हितों के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ काम कर रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें