फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर चमका राजधानी का सर्राफा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर चमका राजधानी
विज्ञापन

का बर्तन और सराफा बाजार
सुबह 9:00 बजे दुकानें खुलते ही शुरू हो गई खरीदारी
रविवार को भी खुले रहेंगे शहर के बाजार
गहनों की दुकानों पर भी दिन भी चली खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए राजधानी के बाजारों में शनिवार को लोगों का सैलाब उमड़ आया। शहर में सुबह 9 बजे दुकानें खुलते ही ग्राहकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बर्तन की दुकानों पर हालत यह थी कि यहां सुबह 11 बजे के बाद पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।
देर रात 10 बजे तक बर्तन और ज्वेलरी शॉप पर खरीदारी का दौर चला। धनतेरस का शुभ मुहूर्त रविवार को भी रहने वाला है। ऐसे में शहर के सभी कारोबारियों ने रविवार को भी दुकानें खोलने का फैसला लिया है। आमतौर पर रविवार को शहर में काफी दुकानें बंद रहती हैं। धनतेरस पर बंपर कारोबार से शहर के बर्तन कारोबारी काफी खुश हैं। इन्हें अगले दो दिन भी बंपर कारोबार की उम्मीद है। कारोबारियों के अनुसार धनतेरस रविवार को भी मनाया जा रहा है। इसके अलावा दिवाली के दिन भी काफी लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। शहर के लोअर बाजार में टनल, सुंदर पंसारी से लेकर सब्जी मंडी में बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। रामबाजार, लक्कड़ बाजार में भी बर्तन की दुकानों पर लाइनें लगी रहीं। शहर की ज्वेलरी शॉप पर नए ग्राहकों के अलावा गहनों की एडवांस बुकिंग करवाने वाले लोग डिलीवरी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार इस बार बीते साल की तुलना में दोगुना कारोबार होने की उम्मीद है। शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि त्योहार के बीच इस बार रविवार को भी बाजार खुला रहेगा। वीकेंड पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
स्वीट शॉप से लेकर शॉपिंग मॉल में भीड़
धनतेरस और दिवाली के लिए मिठाईयों की खरीदारी भी खूब हुई है। इसके अलावा शहर के शॉपिंग मॉल में भी देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। वीकेंड और अवकाश के चलते हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रही। कपड़े और जूतों के कारोबार में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सड़कों पर तहबाजारियों का कब्जा
त्योहार पर सामान बेचने के लिए कई तहबाजारियों ने सड़कों पर ही दुकानें सजा दीं हैं। इससे बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। त्योहारी सीजन के चलते नगर निगम ने फिलहाल कारोबारियों और तहबाजारियों को राहत दे रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें