शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण के पांचवे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं को ध्रुव चरित्र सुनाया। दोपहर दो बजे से शुरू हुई कथा की शुरुआत भागवत आचार्य गिरिधर लाल शर्मा ने बताया कि ध्रुव चरित्र भगवान विष्णु के परम भक्त बालक ध्रुव की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प की कहानी है। उन्होंने बताया कि राजा उत्तानपाद के पुत्र ध्रुव ने सौतेली मां के अपमान के बाद पांच वर्ष की आयु में कठोर तपस्या द्वारा भगवान विष्णु को प्रसन्न किया और आकाश में अविचल ध्रुव तारा के रूप में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस दौरान इन्होंने श्रद्धालुओं को वामन अवतार के बाद मंवंतरों की कथा में भगवान के कच्छप अवतार, मोहिनी अवतार, धनवंतरी अवतार प्रसंग, गजेंद्र मोक्ष की कथा और भक्त प्रहलाद की कथा भी सुनाई। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में हर दिन मूल मंत्रो सहित मूल पाठ का नित्य वाचन किया जाएगा। संवाद