फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: इंडियन ऑयल और अमर उजाला ने बाइक रैली से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Fri, 29 Mar 2024 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे धुम्मू शाह मेला ग्राउंड दाड़ी से नशा छोड़ो अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई गई। 
विज्ञापन
इंडियन ऑयल और अमर उजाला ने बाइक रैली से दिया नशे से दूर रहने का संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल और अमर उजाला ने बाइक रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। शुक्रवार को सुबह दस बजे धुम्मू शाह मेला ग्राउंड दाड़ी से नशा छोड़ो अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई गई। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मनमोहन पठानिया, प्रदीप वालिया, पन्ना लाल कालिया और गिरधारी लाल समेत अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने रैली को संबोधित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और इंडियन ऑयल और अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की। इस दौरान पोस्टर-बैनर और तख्तियों के साथ यह बाइक रैली दाड़ी, बड़ोल, डाकघर चौक, कोतवाली बाजार, फॉरसेस्टगंज, मैक्लोडगंज से होते हुए पर्यटन स्थल भागसूनाग पहुंची। 80 दोपहिया वाहन चालकों ने इस जागरूकता रैली में भाग लिया। एबीएस अकादमी धर्मशाला के छात्रों ने भी इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें