फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला : चीन सीमा से 54 किलोमीटर दूर प्रवचन देंगे दलाईलामा, कूटनीतिक दृष्टि से अहम है यह दौरा

Sun, 24 Sep 2023 10:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा धर्मशाला, सुनील चड्ढा

सार

कूटनीतिक रूप से इस दौरे की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि दलाईलामा 13 साल बाद सिक्किम के दौरे पर जा रहे हैं। इसे कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। बौद्ध धर्मगुरु के सिक्किम दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चीन में चल रहे सीमा विवाद के बीच बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा चीन सीमा से 54 किलोमीटर दूर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में अनुयायियों को प्रवचन देंगे। चीन सीमा पर स्थित नाथुला दर्रा गंगटोक से 54 किलोमीटर दूर है, जहां से दलाईलामा सिक्किम की जनता को बौद्ध धर्म का पाठ पढ़ाएंगे। 

विज्ञापन


कूटनीतिक रूप से इस दौरे की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि दलाईलामा 13 साल बाद सिक्किम के दौरे पर जा रहे हैं। इसे कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। बौद्ध धर्मगुरु के सिक्किम दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दलाईलामा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में 11 अक्तूबर को सुबह धर्मगुरु आचार्य ज्ञालसे थोकमे संगपो रचित बोधिसत्वों के 37 अभ्यास नामक ग्रंथ पर प्रवचन देंगे।

वहीं, 12 अक्तूबर को सुबह गुरु पद्मसंभव पर टीचिंग देंगे। हालांकि, सिक्किम सरकार की  सूचना के मुताबिक दलाईलामा का यहां 10 से 14 अक्तूबर तक पांच दिवसीय प्रवास है। वहीं, दलाईलामा कार्यालय की ओर से सिर्फ दो दिन का प्रवास कार्यक्रम जारी किया गया है। शेष तीन दिन के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अब नजर इस पर रहेगी कि 10, 13 और 14 अक्तूबर को वह अघोषित कार्यक्रमों में भाग लेंगे या विश्राम करेंगे। चूंकि, सिक्किम सरकार उनके दौरे को लेकर उत्साहित है। सीएम प्रेम सिंह तमांग अप्रैल में दलाईलामा से दिल्ली में मिले थे। इसके बाद दो दिन पहले अपनी सरकार के दस अफसरों संग धर्मशाला में दलाईलामा से उनके निवास पर मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें