फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धन्या का इंडिया-ए चैलेंजर ट्रॉफी में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के धमेची गांव की क्रिकेटर धन्या लक्ष्मी शर्मा का इंडिया-ए चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में होगी। इसमें देशभर की चार टीमें भाग लेंगी। धन्या के पिता जयदीप शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी का चयन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि धन्या प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महिला अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहेगी। उन्होंने बताया कि चैलेंजर ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर महिला अंडर-19 विश्व कप टीम के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। धन्या की इस उपलब्धि से धमेची गांव सहित शिमला जिले और पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। जयदीप शर्मा ने बताया कि धन्या प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान भी हैं। वह शीर्ष क्रम की बल्लेबाज होने के साथ मध्यम गति की गेंदबाज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें