फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज, सुबह 10:30 बजे से शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना का पर्व धनतेरस शुक्रवार को मनाया जाएगा। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे त्रयोदशी तिथि शुरू होगी जिसका समापन 7 नवंबर को सुबह 10:57 बजे होगा। यह खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन साबुत धनिया, नई झाड़ू खरीदना, पान का पत्ता, कौड़ी खरीदना भी अच्छा रहता है। इस दौरान प्रदोष काल 6 नवंबर को शाम 5:33 बजे से लेकर रात 8:09 बजे तक रहेगा, यह पूजा का शुभ मुहूर्त भी होगा। धनतेरस की पूजा के लिए प्रदोष काल को सर्वोत्तम समय बताया है। धनतेरस पर कुबेर, लक्ष्मी और धन्वंतरी की पूजा के लिए करीब ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें