फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी की अंशिका मिस और हिमांशु बने मिस्टर फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी (सोलह मील) में वीरवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. जनेश कपूर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नए छात्र-छात्राओं को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने मनमोहन नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। बीए प्रथम वर्ष की अंशिका को मिस और बीकॉम प्रथम के छात्र हिमांशु को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कॉलेज प्राचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिनेश शर्मा, डाॅ. गोदावरी गर्ग और डॉ. उज्ज्वल राठौर शामिल रहीं। अंत में अनुष्का शर्मा को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें