फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ताइक्वांडो में धामी ने जीते दो रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी की दो छात्राओं ने अंतर-महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आंचल ठाकुर ने अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रीतिका ने अंडर-73 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें